March 12, 2026

कप्तान की सख्ती का असर, चेकिंग में पकड़ी गई भारी मात्रा में अवैध शराब, 20 पेटी शराब के साथ 01 शराब तस्कर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार

देहरादून

मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी/बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 12.03.2026 को थाना सहसपुर पुलिस टीम द्वारा प्रतीतपुर धर्मावाला में चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को वाहन सख्या UK08 U0930 स्वीफ्ट डिजायर कार में 20 पेटी अंग्रेजी शराब (864 पव्वे BLUE STROKE EXGUISITE WHISKY एवं 02 पेटी BLUE STROKE ) के साथ गिरफ्तार किया गया
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सहसपुर पर 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है ।

*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त*
पूरण सिंह पुत्र स्व बुद्ध सिंह निवासी वद्रीपुर थाना सहसपुर, उम्र 40 वर्ष

*बरामद विवरण*
1-18 पेटी BLUE STROKE EXGUISITE WHISKY अग्रेजी शराब हरियाण चण्डीगढ ब्राण्ड )
2-02 पैटी BLUE STROKE अग्रेजी शराब (हरियाण चण्डीगढ ब्राण्ड )
3- वाहन संख्या UK08 U0930 स्वीफ्ट डिजायर कार

*पुलिस टीम*
1- निरीo शंकर सिह बिष्ट प्रभारी कोतवाली सहसपुर
2-अ0उ0नि0 प्रेम प्रसाद कोठारी
3-कानि0 सुरेश रावत
4-कानि0 प्रवीण कुमार

The post कप्तान की सख्ती का असर, चेकिंग में पकड़ी गई भारी मात्रा में अवैध शराब, 20 पेटी शराब के साथ 01 शराब तस्कर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार first appeared on MJ.

The post कप्तान की सख्ती का असर, चेकिंग में पकड़ी गई भारी मात्रा में अवैध शराब, 20 पेटी शराब के साथ 01 शराब तस्कर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार appeared first on MJ.

You may have missed