March 12, 2026

Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में

देहरादून

अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रो में बाहरी जनपदों/ राज्यों से आकर निवास कर रहे व्यक्तियों, किरायेदारों, अवैध रूप से निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक- 11/03/2026 को पुलिस अधीक्षक, नगर के नेतृत्व में पटेलनगर पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत आईएसबीटी के निकट स्थित एम0डी0डी0ए0 फ्लैट्स परिसर में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एमडीडीए परिसर में पुलिस द्वारा 180 व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 15 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उन पर 01 लाख 50 हजार रू0 का जुर्माना किया गया। इस दौरान एमडीडीए परिसर में संदिग्ध रूप से रह रहे 22 व्यक्तियों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान करते हुए 8750 रू0 का जुर्माना वसूला गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सत्यापन अभियान निरन्तर जारी है।

*अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण:-*

01: कुल व्यक्ति जिनका सत्यापन किया गया की संख्या: 180
02: बिना सत्यापन किरायेदारों को रखने वाले मकान मालिकों की संख्या: 15
03: बिना सत्यापन किरायेदारों को रखने वाले मकान मालिकों का 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत अध्यारोपित किया गया जुर्माना: 01 लाख 50 हजार रू0
04: 81 पुलिस एक्ट के तहत जुर्माना किये गये व्यक्तियो की संख्या: 35
05: 81 पुलिस एक्ट के तहत किया गया जुर्माना: 8750
06: 172 बीएनएस के तहत थाने पर लाये गये संदिग्धों की संख्या: 22

The post Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में first appeared on MJ.

The post Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में appeared first on MJ.

You may have missed