देहरादून
राजधानी देहरादून में शुक्रवार, 13 फरवरी की सुबह सिल्वर सिटी मॉल की पार्किंग में हुई खनन कारोबारी विक्रम शर्मा की हत्या ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है। अब इस हत्याकांड की जांच हरिद्वार तक पहुंच गई है, जहां से हमलावरों के सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपियों ने हरिद्वार से दो वाहन किराए पर लिए थे, जिनमें एक बाइक और एक स्कूटी शामिल है। इन्हीं वाहनों का इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने में किया गया। घटना के बाद से देहरादून पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और हरिद्वार में संदिग्धों के छिपे होने की आशंका पर सक्रियता बढ़ा दी गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह और एसपी देहात सहित अन्य अधिकारी स्वयं हरिद्वार पहुंचे। वहां स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त कार्रवाई की रणनीति तैयार की गई। एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शूटरों की तलाश लगातार जारी है।
जांच के दौरान कुछ संदिग्ध वाहन चिन्हित किए गए हैं। इन्हीं वाहनों की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस टीम हरिद्वार पहुंची है और किराए पर लिए गए वाहनों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। इस संवेदनशील मामले में उत्तराखंड एसटीएफ भी सक्रिय भूमिका निभा रही है, जबकि हरिद्वार पुलिस सहयोग कर रही है।
पुलिस को आशंका है कि घटना के बाद आरोपी हरिद्वार में ही ठहरे हो सकते हैं। इसलिए कोशिश की जा रही है कि किसी भी संभावित मार्ग से वे बाहर न निकल सकें। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विक्रम शर्मा पुत्र अमृत लाल के रूप में हुई है। मृतक का मूल निवास थाना एम0जी0एम0, जिला पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), झारखण्ड बताया गया है। वहीं वर्तमान में वह अमन विहार, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून में निवास कर रहा था।
प्रारम्भिक स्तर पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस का कहना है कि मृतक विक्रम शर्मा का आपराधिक इतिहास रहा है। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ हत्या जैसे गंभीर अभियोग भी दर्ज रहे हैं, जो जमशेदपुर (झारखण्ड) से संबंधित हैं।
प्रारम्भिक स्तर पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस का कहना है कि मृतक विक्रम शर्मा का आपराधिक इतिहास रहा है। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ हत्या जैसे गंभीर अभियोग भी दर्ज रहे हैं, जो जमशेदपुर (झारखण्ड) से संबंधित हैं।
इतना ही नहीं, विक्रम शर्मा के कई अन्य गैंगस्टरों के साथ गठजोड़ की बात भी प्रथम दृष्टया सामने आई है। पुलिस इसे एक महत्वपूर्ण एंगल मानकर चल रही है और संबंधित बिंदुओं पर जांच/सत्यापन की प्रक्रिया जारी है।
The post देहरादून में शूट आउट, खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मृतक विक्रम शर्मा का रहा है आपराधिक इतिहास, पुलिस जांच में जुटी first appeared on MJ.
The post देहरादून में शूट आउट, खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मृतक विक्रम शर्मा का रहा है आपराधिक इतिहास, पुलिस जांच में जुटी appeared first on MJ.

More Stories
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न, “डिग्री के साथ मानवता की सेवा का दायित्व भी जुड़ा है”- जेपी नड्डा, “युवा शक्ति ही उत्तराखंड और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत”- मुख्यमंत्री धामी
कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री धामी के विज़न को गति, आवास एवं नगर विकास योजनाओं में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और समयबद्ध क्रियान्वयन पर सख्ती, योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और जवाबदेही- डॉ. आर. राजेश कुमार