February 7, 2026

एसएसपी दून की सख्ती से शातिर कबूतरबाज़ आया दून पुलिस की गिरफ्त में, विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, लोगों को विदेश भेजने के नाम पर कूटरचित दस्तावेज, अपॉइंटमेंट लेटर मेल के जरिए भेजकर की थी करोड़ो रुपयों की धोखाधड़ी

देहरादून

दिनांक 29-07-2025 को थाना नेहरु कालोनी पर वादी सूबेदार नरजंग कुमार पुत्र बलबहादुर निवासी दीप निवास नया नगर आरला पो०ओ० सुबाधू जिला सोलन हिमाचल प्रदेश द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई कि उनके साथ सेना में सूबेदार संदीप थापा निवासी नेहरू कॉलोनी द्वारा उन्हें बताया कि उनका रिश्तेदार उपेन्द्र सिंह थापा, जो मर्चेन्ट नेवी में कैप्टन है, बड़े-बड़े लोगो को जानता है, वो आपकी फिनलैण्ड में नौकरी लगा सकता है, जिसके लिए उन्हें 10,00,000/-रू० देने होंगे। जिस पर संदीप थापा द्वारा अपनी व अपने अन्य साथियों असीम थापा, अश्वनी कुमार , विकास थापा की मुलाकात उपेन्द्र सिंह थापा पुत्र सुरेन्द्र सिंह थापा निवासी मोहकमपुर देहरादून से करवायी। संदीप थापा द्वारा उन सभी को बताया कि फिनलैण्ड में नौकरी लगवाने के 10-10 लाख रू० देने होंगे, जिसमें से एडवांस में 5-5 लाख रूपये दे दीजिये, जिससे वो हमारे वीजा को प्रोसेस करवाकर वीजा उपलब्ध करवा देगा।

संदीप थापा व उपेन्द्र सिंह थापा की बातों पर विश्वास कर उक्त सभी ने अलग-अलग तिथियो मे लाखो रुपये उन व्यक्तियो के खाते मे व नगदी के रुप मे दे दिये, जिसके पश्चात उपेन्द्र सिंह थापा व संदीप थापा ने उन्हें 30-45 दिन में वर्क परमिट आने तथा इंग्लिश लैंगवेज कोर्स ट्रेनिंग के लिए अलग से फीस अदा करने की बात बताई गयी। उसके पश्चात 28 जून 2024 को उपेन्द्र थापा व संदीप थापा ने उन सभी लोगो को देहरादून बुलाया गया और उन्हें फिनलैण्ड का कॉनट्रैक्ट लेटर बनाकर दिया गया। जिसके पश्चात फरवरी 2025 में VFS/EMBESSY के मेल द्वारा उन सभी को मेल किया गया, जिसके माध्यम से उन्हें ज्ञात हुआ कि उनका वीजा नहीं लगा तथा ब्ल्यू डार्ट कोरियर के माध्यम से उनके पासपोर्ट व रिफयूजल लेटर प्राप्त हुए जिसमें कहा गया कि उनके कागजात नकली है। उपेन्द्र थापा व संदीप थापा ने उन सभी को फिनलैण्ड का फर्जी कॉनट्रैक्ट लेटर व एम्बेसी के उन सभी के फर्जी दस्तावेज बनाकर दिये गए थे, जिससे उनका वीजा कैंसिल हो जाये।

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरु कालोनी पर मु0अ0सं0 -263/2025 धारा-420/467/ 468/471/120बी/504 भादवि व 24 उत्प्रवास अधिनियम पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिए गए । जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी / पतारसी करते हुए मुखबीर मामूर किये गये । पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 06-02-2026 को अभियुक्त उपेन्द्र सिह थापा पुत्र स्व0 सुरेन्द्र सिह थापा निवासी मोहकमपुर आई0आई0पी थाना नेहरुकालोनी दे0दून हाल पता कामलवागांजा, हाईडिल कालोनी, हल्द्वानी, उम्र 38 वर्ष को ट्रांसपोर्ट नगर संधू सेन्टर के सामने से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ मे अभियुक्त उपेन्द्र द्वारा उक्त अभियोग मे वादी व अन्य लोगो के साथ धोखाधडी कर उनसे मोटी रकम हडपना स्वीकार किया गया और यह भी बताया है कि उसने अलग-अलग लोगो से कुल 1 करोड बीस लाख रुपये की ठगी की है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

उपेन्द्र सिह थापा पुत्र स्व0 सुरेन्द्र थापा निवासी मोहकमपुर आई0आई0पी, नेहरुकालोनी दे0दून हाल पता कमलवागाजा हाईडिल कालोनी, हल्द्वानी, उम्र 38 वर्ष।

*पुलिस टीम*

1- उ0नि0 विजय प्रताप राही, चौकी प्रभारी जोगीवाला
2-कानि0 विपिन सेमवाल

The post एसएसपी दून की सख्ती से शातिर कबूतरबाज़ आया दून पुलिस की गिरफ्त में, विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, लोगों को विदेश भेजने के नाम पर कूटरचित दस्तावेज, अपॉइंटमेंट लेटर मेल के जरिए भेजकर की थी करोड़ो रुपयों की धोखाधड़ी first appeared on MJ.

The post एसएसपी दून की सख्ती से शातिर कबूतरबाज़ आया दून पुलिस की गिरफ्त में, विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, लोगों को विदेश भेजने के नाम पर कूटरचित दस्तावेज, अपॉइंटमेंट लेटर मेल के जरिए भेजकर की थी करोड़ो रुपयों की धोखाधड़ी appeared first on MJ.

You may have missed