
देहरादून
उत्तराखण्ड सरकार ने गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन जारी किया है। पहले 24 नवम्बर 2025 (सोमवार) को निर्धारित अवकाश को अब बदलकर 25 नवम्बर 2025 (मंगलवार) कर दिया गया है।
जारी विज्ञप्ति संख्या 1958/xxxi (15) G/24-74 (सा0)/2016, दिनांक 30 दिसम्बर 2024 के अनुलग्नक-2 में कमांक 4 पर दर्ज अवकाश में यह आंशिक संशोधन किया गया है। नए आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी शासकीय/अशासकीय कार्यालयों तथा शैक्षणिक संस्थानों में 25 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
हालाँकि, उत्तराखण्ड सचिवालय, विधानसभा तथा वे कार्यालय जहाँ 5-दिवसीय कार्य प्रणाली लागू है, उन्हें इस अवकाश से पूर्व की तरह ही अपवर्जित रखा गया है।
The post गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर अब 25 नवम्बर को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया संशोधित आदेश first appeared on MJ.
The post गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर अब 25 नवम्बर को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया संशोधित आदेश appeared first on MJ.

More Stories
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा