देहरादून
उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को केदारनाथ जी के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ की प्रतिकृति स्मृति चिह्न के रूप में भेंट किए जाने पर ऊखीमठ नगर पंचायत, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा नगर पंचायत मदमहेश्वर मेला समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
अपने आभार पत्र में ऊखीमठ नगर पंचायत द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा केदारनाथ जी के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ की प्रतिकृति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया गया। इस पहल से उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के महात्म्य और ऐतिहासिक महत्व का व्यापक प्रचार-प्रसार भी होगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों तथा मदमहेश्वर मेला समिति के सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस भावनात्मक पहल से क्षेत्र की धार्मिक पहचान को नई ऊंचाइयाँ मिली हैं। इससे श्रद्धालु एवं पर्यटक ओंकारेश्वर मंदिर के प्रति अधिक आकर्षित होंगे, जिससे स्थानीय पर्यटन एवं अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
The post पीएम नरेन्द्र मोदी को केदारनाथ जी के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ की प्रतिकृति स्मृति चिह्न के रूप में भेंट किए जाने पर ऊखीमठ नगर पंचायत, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा नगर पंचायत मदमहेश्वर मेला समिति ने मुख्यमंत्री धामी का किया आभार व्यक्त first appeared on MJ.
The post पीएम नरेन्द्र मोदी को केदारनाथ जी के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ की प्रतिकृति स्मृति चिह्न के रूप में भेंट किए जाने पर ऊखीमठ नगर पंचायत, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा नगर पंचायत मदमहेश्वर मेला समिति ने मुख्यमंत्री धामी का किया आभार व्यक्त appeared first on MJ.

More Stories
उत्तराखण्ड एस०टी०एफ० टीम की बड़ी कार्यवाही, इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर करोड़ो की धोखाधड़ी करने वाले साइबर अभियुक्त को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार
आप्रेशन प्रहार के अन्तर्गत राज्य एसटीएफ की एक और बड़ी कार्यवाही, थाना प्रेमनगर क्षेत्र से आंतकी गतिविधियों में संलिप्त को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार संदिग्ध भेज रहा था देहरादून स्थित प्रतिष्ठित सरकारी व सैन्य संस्थानों की लोकेशन व फुटेज पाकिस्तान, तहरीक-ए-तालिबान-हिन्दुस्तान (TTH) की भारत में विस्तार की थी योजना
मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल