अल्मोड़ा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौराणिक एवं सिद्ध धाम जागेश्वर धाम मंदिर (अल्मोड़ा) में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने भगवान जागनाथ (भगवान शिव) से राज्य की निरंतर प्रगति, आपसी सद्भाव और जनता के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम उत्तराखंड की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है और यहां आकर अद्भुत शांति एवं ऊर्जा का अनुभव होता है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-पाठ के साथ मंदिर के पुजारियों, स्थानीय श्रद्धालुओं और प्रशासनिक अधिकारियों से भी भेंट की। उन्होंने क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को और सशक्त बनाने के लिए बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड के देवस्थलों को न केवल श्रद्धा के केंद्र के रूप में, बल्कि पर्यटन, रोजगार और आस्था के संगम के रूप में विकसित किया जाए।
The post मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर धाम में पूजन-अर्चन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना की first appeared on MJ.
The post मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर धाम में पूजन-अर्चन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना की appeared first on MJ.

More Stories
वृद्ध एनआरआई महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने के साथ ही राजपुर रोड पर एक बड़ी भूमि का सौदा करने के नाम पर करोडो रूपये की धोखाधडी करने वाले मास्टर माइंड 25 हजार रू0 के ईनामी कुख्यात गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
15 हजार रू0 का ईनामी अभियुक्त आया दून पुलिस के शिंकजे में, ईनामी अभियुक्त सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग