थाना रायपुर
आज दिनांक: 20-09-24 को थाना रायपुर को सूचना प्राप्त हुई कि रायपुर शिव मंदिर के पास एक एल0पी0 ट्रक द्वारा एक स्कूटी को टक्कर मार दी है, जिसमें स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यू हो गयी है। उक्त सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा ।
घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि एल0पी0 ट्रक संख्या: यू0के0-07-सीबी-1600 जो 06 नम्बर पुलिया से रायपुर की ओर आ रहा था के द्वारा रायपुर शिव मंदिर के पास रायपुर से साइग्रेस स्कूल की ओर जा रही स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी में पीछे बैठा व्यक्ति ट्रक के टायर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यू हो गयी। घटना में स्कूटी चालक को हल्की चोटें आई हैं। घटना के उपरान्त ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोडकर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। मृतक के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक उपरोक्त वर्तमान में रायपुर स्टेडियम की वाहन पार्किंग में पर्चियां काटने का काम करता था। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में भिजवाया गया। घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में ट्रक चालक के विरूद्ध सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
विवरण मृतक:-
शिवांकर बहुगुणा पुत्र मोहन बहुगुणा निवासी- नथुवावाला ढांग शिव मंदिर के पीछे, रायपुर, देहरादून, उम्र 28 वर्ष

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर