जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ धाम जाने वाला मोटर मार्ग सोनप्रयाग व गौरीकुण्ड के मध्य मलबा पत्थर आने से बाधित है, वहीं केदारघाटी से आने वाली मन्दाकिनी नदी भी उफान पर है।
इस सम्बन्ध में एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने जानकारी देते हुए बताया है कि आम जनमानस व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत अग्रिम आदेशों तक केदारनाथ धाम यात्रा स्थगित की गयी है। केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में आये हुए श्रद्धालु जो जहां पर हैं, वहीं पर सुरक्षित रुकवाया गया है।
उन्होंने बताया कि गौरीकुण्ड से केदारनाथ के मध्य कुछेक स्थानों पर पैदल मार्ग में पत्थर इत्यादि गिरने की सम्भावना व मार्ग बाधित होने के कारण फिलहाल आवाजाही बन्द की गयी है। केदारनाथ धाम पैदल मार्ग सहित सम्पूर्ण जनपद में पुलिस बल अलर्ट दशा में है। जनपद से होकर गुजरने वाली मन्दाकिनी नदी व अलकनन्दा नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है, नदी किनारे जाने से परहेज करें।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज अगले कुछ घण्टों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जनपद पुलिस की आम जनमानस व श्रद्धालुओं से अपील है कि अनावश्यक यात्रा करने से बचें तथा जो जहां पर हैं, वहीं पर सुरक्षित रहें।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर