हरिद्वार: अस्पताल में डिलीवरी के दौरान दो महिलाओं की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों का हंगामा
हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित मां गंगा मैटरनिटी एंड आई केयर अस्पताल में डिलीवरी के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते दोनों महिलाओं की जान गई है।
मृतकों के शव अस्पताल में ही रखकर परिजन न्याय की मांग करते हुए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
स्थिति बिगड़ती देख मौके पर बहादराबाद थाने समेत आसपास के कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।
हालांकि, इस बीच राहत की बात यह रही कि दोनों महिलाओं के नवजात बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अस्पताल प्रशासन से भी जवाब-तलबी की जा रही है।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर