गदेरे में नहाने गए थे पांच दोस्त, तेज बहाव में बहने से दो की मौत, तीन ने खुद को बचाया
पांच किशोर पनाई गांव के लोदियागाड़ गदेरे में नहाने गए थे। गदेरे के तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ा और पांचों बहने लगे। इस दौरान तीन ने खुद को बचा लिया, लेकिन दो बह गए।
चमोली में पनाई गांव के लोदियागाड़ गदेरे में नहाने के दौरान बहने से किशोर दिव्यांशु (14) और गौरव (15) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और उनकी तलाश की, जिसमें उनके शव मिले।
थानाध्यक्ष राकेश चंद्र भट्ट ने बताया कि सोमवार शाम को नगर क्षेत्र के पांच किशोर पनाई गांव के लोदियागाड़ गदेरे में नहाने गए थे। गदेरे के तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ा और पांचों बहने लगे।
किसी प्रकार तीन अपने को बचाने में कामयाब रहे, लेकिन दो किशोर बह गए। सूचना मिलने पर पुलिस, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम पहुंची और बचाव अभियान शुरु किया। कुछ दूरी पर दोनों के शव मिल गए।

More Stories
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने कल स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश
बड़ी खबर : उत्तराखंड में पुनः टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का किया गया रेस्क्यू , मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश राहत एवं बचाव कार्यों में न बरती जाए किसी प्रकार की शिथिलता
Unlocking the Pharaoh’s Fortune: Top 5 Ancient Egypt Themed Slots of All Time