देहरादून,19 सितंबर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजपुर रोड कंडोली निवासी 36 वर्षीय 1/5 जीआर (एफएफ) के सैनिक मनीष थापा के निधन पर उनके आवास पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने परिवारजनों को ढांढस भी बंधाया और परिवार जनों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

ज्ञात हो कि, सैनिक मनीष थापा 1/5 जीआर (एफएफ) गोरखा राइफल्स में हवलदार थे और वर्तमान में उनकी तैनाती राष्ट्रपति भवन में थी। बुधवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी और दिल्ली में उनका निधन हो गया था। आज हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जायेगी।
इस दौरान सैनिक का भाई अरुण थापा, पत्नी अंजली थापा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल वीरेंद्र भट्ट, सुरेंद्र राणा, अजय कार्की, आशीष थापा सहित कई संख्या में लोग उपस्थित रहे।

More Stories
बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इस क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा
श्रद्धा, सुरक्षा और सुगमता के उत्कृष्ट समन्वय से सफलतापूर्वक संचालित हो रही है कांवड़ यात्रा, 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार से अधिक शिवभक्त अब तक लौटे चुके हैं सकुशल
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹1967 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति