उत्तराखंड शासन द्वारा टिहरी गढ़वाल से स्थानांतरित किए गए आईएएस अधिकारी मयूर दीक्षित ने 4 जून को हरिद्वार के जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। ट्रेज़री कार्यालय में पारंपरिक रूप से उन्हें चार्ज सौंपा गया। जनपदीय अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
मयूर दीक्षित पूर्व में टिहरी के जिलाधिकारी, पुनर्वास निदेशक और जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे हैं। हरिद्वार में पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता कानून व्यवस्था, पारदर्शिता और जनहित में त्वरित निर्णय होगी। उन्होंने तीर्थनगरी की चुनौतियों जैसे ट्रैफिक और जनसंख्या दबाव से निपटने के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने की बात कही।
जनसुनवाई को प्रभावी बनाकर, सभी विभागों के समन्वय से प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने पर उनका जोर रहेगा। हरिद्वार को स्वच्छ और सुनियोजित शहर बनाने के लिए वे नगर निकायों और पुलिस के साथ मिलकर काम करेंगे

More Stories
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने कल स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश
बड़ी खबर : उत्तराखंड में पुनः टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का किया गया रेस्क्यू , मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश राहत एवं बचाव कार्यों में न बरती जाए किसी प्रकार की शिथिलता
Unlocking the Pharaoh’s Fortune: Top 5 Ancient Egypt Themed Slots of All Time