देहरादून :- द्वाराहाट के पूर्व विधायक महेश नेगी को पुलिस के बाद अब अदालत ने भी दुष्कर्म व आपराधिक धमकी देने के मामले में क्लीन चिट दे दी है।
द्वाराहाट की ही एक महिला ने तत्कालीन विधायक महेश नेगी पर साल 2020 मेँ दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
पीड़िता ने यह भी दावा किया था कि उसकी पुत्री के पिता विधायक महेश नेगी हैं।
ऐसे में महिला की ओर से बेटी के भरण पोषण के लिए विधायक के खिलाफ परिवार न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया गया।
इस मामले में पुलिस पहले ही फाइनल रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। पुलिस का कहना था कि जांच में कोई तथ्य नहीं मिले।
इसके बाद महिला ने अदालत में प्राथनापत्र दाखिल किया, जिसके बाद अदालत के आदेश पर पूर्व विधायक महेश नेगी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में 05 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया था।
इसके बाद महेश नेगी की तहरीर पर महिला के खिलाफ ब्लैकमेल करने का मुकदमा भी 11 सितंबर को दर्ज हुआ।
वहीँ अब क्लीनचित मिलने के बाद पूर्व विधायक ने भी राहत की सांस ली है.
वहीँ पूर्व विधायक की ओर से महिला के खिलाफ भी दो करोड़ रुपये का मानहानि का दावा किया गया है। यह मामला अदालत में विचाराधीन हैं।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर