जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, वे अपने निकटतम विकासखंड या तहसील कार्यालय में प्रपत्र भरकर नाम जोड़ने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची अपनी वेबसाइट secvoter.uk.gov.in पर जारी कर दी है। मतदाता इसमें अपने नाम चेक कर सकते हैं।
आयोग के सचिव राहुल गोयल ने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, वे अपने निकटतम विकासखंड या तहसील कार्यालय में प्रपत्र भरकर नाम जोड़ने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंचायतों के मतदाता अपना नाम आयोग के उक्त पोर्टल पर पंचायत मतदाता खोजें पर क्लिक करके देख सकते हैं।
आयोग ने घर-घर सर्वे के बाद 17 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन किया था। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम किसी कारण रह गए थे, उनके लिए एक मार्च से 22 मार्च के बीच समस्त ग्राम पंचायतों (हरिद्वार को छोड़कर) में ग्रामवार बैठक बुलाकर नाम शामिल करने का अभियान चलाया गया।

More Stories
वृद्ध एनआरआई महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने के साथ ही राजपुर रोड पर एक बड़ी भूमि का सौदा करने के नाम पर करोडो रूपये की धोखाधडी करने वाले मास्टर माइंड 25 हजार रू0 के ईनामी कुख्यात गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
15 हजार रू0 का ईनामी अभियुक्त आया दून पुलिस के शिंकजे में, ईनामी अभियुक्त सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग