केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा से लौटे उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने धाम में व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए
उन्होंने आरोप लगाया कि वहां के स्थानीय निवासियों से दुकानें लगाने पर शुल्क लिया जा रहा। वहीं, वन विभाग चालान काट रहा। आपदा में दुकानदारों को वहां से हटाया गया। जब वह वापस आए तो उन्हें वहां सामान तक नहीं मिला। पुलिस ने इसकी जांच तक नहीं की कि सामान कहां गया
गाैरीकुंड मार्ग पर पूरे रास्ते में कहीं भी डाॅक्टर या मेडिकल सुविधा नहीं मिली। यहां ऑक्सीजन के पार्लर लगने चाहिए। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में भारी निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है। इसे लेकर कांग्रेस विधिक राय लेकर कोर्ट जाने से भी पीछे नहीं हटेगी।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर