चारधाम यात्रा मार्ग पर इस बार कैमरों की कवरेज भी बढ़ाई गई है। मार्ग और धामों में कुल 624 सीसीटीवी कैमरे सक्रिय कर दिए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 120 कैमरे रुद्रप्रयाग जिले में लगे हैं। इनके माध्यम से सीधे कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है।
चारधाम यात्रा में बिना पंजीकरण के आम पर्यटकों को चारधाम जाने की अनुमति नहीं होगी। यात्रा के लिए प्रत्येक तीर्थयात्री को पंजीकरण करना अनिवार्य है। चारधामों के यात्रा मार्ग सोनप्रयाग, पांडुकेश्वर, हिना और बड़कोट में पंजीकरण की चेकिंग की जाएगी।
प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण को अनिवार्य किया है। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण की सुविधा दी है। लेकिन पंजीकरण की अनिवार्य सिर्फ चारधाम यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए है। सचिव मुख्यमंत्री व गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि चारधाम यात्रा के अलावा अन्य पर्यटक स्थलों पर आने वाले पर्यटकों के लिए पंजीकरण अनिवार्य नहीं है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा, कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन
श्रम कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रमिक कर्मकार कल्याण बोर्ड को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार