पौड़ी, पौड़ी जनपद के पैठाणी-चोरीखाल मोटर मार्ग पर मलुंडलगा देवखोली के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नलई से पाबौ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे वाहन चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को रांसी मैदान से एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।
थाना पैठाणी के प्रभारी सुनील रावत ने जानकारी दी कि कार में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में मलुंडलगा देवखोली के पास अचानक वाहन नियंत्रण खो बैठा और सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा। मौके पर चालक धर्मेंद्र चौधरी (निवासी बिजनौर) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में धर्मेंद्र की पत्नी सरिता देवी, पुत्री सोनाक्षी और सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार में सवार पौड़ी के बूंगा निवासी सुनंदा देवी को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई। अन्य घायलों में आरती देवी, आरुषी, पारू देवी और अनिकेत शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर