देहरादून: शहर के व्यस्त बल्लूपुर इलाके में सोमवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब आशीर्वाद टॉवर में स्थित ब्लेसिंग बेल्स होटल में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण होटल परिसर में धुएं का घना गुब्बार फैल गया, जिससे स्थानीय लोग और राहगीर दहशत में आ गए।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं। आग बुझाने का कार्य अभी भी जारी है और अग्निशमन कर्मी पूरी मुस्तैदी से राहत कार्य में लगे हुए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं मिली है, लेकिन दमकल विभाग ने एहतियात के तौर पर टॉवर की सभी मंजिलों को खाली करा लिया है।
मौके पर पुलिस बल भी तैनात है और ट्रैफिक को आसपास के मार्गों पर डायवर्ट कर दिया गया है ताकि राहत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर