प्रदेश में बुधवार दोपहर में मौसम का मिजाज बदलने से पहाड़ पर जमकर बारिश हुई। जबकि मैदान में बादल छाने से मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं, केदारनाथ, बदरीनाथ की ऊंची पहाड़ियों और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। जबकि थराली में गदेरा उफान पर आने से नुकसान हुआ। कई जिलों में फसलों को भी क्षति पहुंची।
चमोली जिले में आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जिससे सड़क पानी से लबालब हो गई। गदेरे उफनाने से कई घरों में पानी घुस गया। इसके साथ ओलावृष्टि होने से माल्टा, आडू, सरसों सहित सभी सब्जियों की फसलों को नुकसान हुआ है। उधर, बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ व अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है।
रुद्रप्रयाग जनपद में भी तेज बारिश हुई और केदारनाथ धाम में दोपहर दो बजे से चार बजे तक रिमझिम बारिश हुई और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। श्रीनगर में ओलावृष्टि से गेहूं व आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं, थराली के ग्वालदम, थराली, डुंग्री, कुलसारी, तलवाड़ी सहित कई गांवों में हुई तेज बारिश से लोग सहम गए
थराली बाजार में बरसाती गदेरे के उफान पर आने से 10 से अधिक वाहन बरसाती मलबे की चपेट में आ गए। जबकि छह से अधिक दुकानों में मलबा और पानी घुस गया। सूचना पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने किसी तरह वाहनों को मलबे से निकाला। वहीं, देवाल मोटर मार्ग कोठी और ऊणी में मलबा आने से बंद हो गया

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर