मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में लक्ष्मीनारायण मंदिर, उत्तरी गंगनहर स्थित लक्ष्मीनारायण घाट पर आयोजित मां गंगा आरती का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने पूर्ण विधि विधान के साथ नवसंवत्सर चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां गंगा की आरती के शुभारंभ को मां गंगा के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां गंगा का उद्गम क्षेत्र होने के नाते गंगा की पावनता के प्रति भी हम सबको समेकित प्रयास करने होंगे।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा के साथ ही मंदिर समिति के सदस्य एवं स्थानीय जनता उपस्थित थी।

More Stories
एस०टी०एफ० / साइबर क्राइम उत्तराखण्ड की कार्यवाही, निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा, साईबर अपराधियों के द्वारा टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम की गयी थी बीस लाख रुपये की ठगी
नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति