आज दिनांक 29 मार्च 2025 को 112 के माध्यम से कॉलर आदित्य द्वारा सूचना दी गई कि सच्चा धाम के पास गंगा नदी एक युवक डूब गया है, जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सुरेंद्र नेगी के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया जिसकी सर्चिंग लगातार जारी है।
एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि 05 दोस्त दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए थे व गंगा नदी के किनारे नहा रहे थे कि अचानक उक्त युवक तेज बहाव में अनियंत्रित होकर बह गया।
*डूबे व्यक्ति का विवरण*
1 नरोत्तम पुत्र दुष्यंत निवासी ग्राम खैरा थाना महेंद्रगढ़ जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा उम्र 20 वर्ष

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर