आगामी चारधाम यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने हर स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा मार्गों और प्रमुख ठहराव स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
चारधाम यात्रा की निगरानी के लिए आईजी रेंज कार्यालय में एक विशेष सेल बनाई गई है। इसके प्रभारी डीआईजी रैंक के अधिकारी रहेंगे, जो कि हर वक्त यात्रा मार्ग की विभिन्न संसाधनों से निगरानी करेंगे। इसके अलावा यात्रा के प्रमुख पड़ावों पर एएसपी स्तर के अधिकारी को तैनात किया जाएगा। ताकि, किसी भी समस्या के तत्काल निराकरण के लिए कदम उठाए जा सकें
आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप ने बताया कि यात्रा मार्गों और प्रमुख ठहराव स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके तहत, हर प्रमुख ठहराव स्थल पर एक एएसपी रैंक के अधिकारी की तैनाती की जाएगी। साथ ही यात्रा की निगरानी और समन्वय के लिए रेंज कार्यालय में विशेष सेल का गठन किया गया है।
इस सेल के इंचार्ज डीआईजी (उप महानिरीक्षक) रैंक के अधिकारी होंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और तीर्थयात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यात्रा मार्गों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें।

More Stories
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने कल स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश
बड़ी खबर : उत्तराखंड में पुनः टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का किया गया रेस्क्यू , मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश राहत एवं बचाव कार्यों में न बरती जाए किसी प्रकार की शिथिलता
Unlocking the Pharaoh’s Fortune: Top 5 Ancient Egypt Themed Slots of All Time