देहरादून – राजधानी देहरादून में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जब साईं मंदिर के निकट एक अनियंत्रित वाहन ने पैदल जा रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। हादसा भयावह
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर दून अस्पताल भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन बहुत तेज गति में था और अचानक अनियंत्रित होकर मजदूरों को टक्कर मार दी।
पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और घटना की जांच की जा रही है। हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं।
इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा, कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन
श्रम कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रमिक कर्मकार कल्याण बोर्ड को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार