रुद्रपुर के आदर्श कालोनी वार्ड 29 में आधा दर्जन लोगों ने एक घर में घुसकर हमला करने का प्रयास किया। घटना के दौरान आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार को तलवार और डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
रुद्रपुर के आदर्श कालोनी वार्ड 29 में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां आधा दर्जन लोगों ने एक घर में घुसकर हमला करने का प्रयास किया। घटना के दौरान आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार को तलवार और डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
आदर्श कालोनी निवासी गुलशन ने बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे वह घर पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौजूद थी। तभी पड़ोस के एक व्यक्ति ने घर में घुसकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। कुछ समय बाद वह कुछ अन्य लोगों के साथ तलवार और धारदार हथियारों से लैस होकर वापस आया। आरोपियों ने घर में घुसकर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन परिवार ने मुख्य गेट बंद कर खुद को बचा लिया
दौरान आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार को हथियारों से वार कर क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस घटना से परिवार के लोग दहशत में हैं। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है और कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश