पटेलनगर क्षेत्र से गुमशुदा/अपहर्त बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के अभियोग में पुलिस द्वारा हत्या की साजिश में शामिल 02 अभियुक्तों 01: अजय कुमार पुत्र रामपाल तथा 02: धनराज चावला पुत्र संजय चावला को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था।
उक्त घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त हिमांशु चौधरी पुत्र सतीश तथा उसकी पत्नी गीता पत्नी हिमांशु घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा लगातार गैर राज्यों में दबिशें दी जा रही हैं। दोनो अभियुक्तों के लगातार फरार चलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।
*विवरण ईनामी अभियुक्त:-*
1- हिमांशु चौधरी पुत्र सतीश निवासी: नई बस्ती, सुनहरा रोड, रूडकी, जनपद हरिद्वार
2- गीता पत्नी हिमांशु निवासी उपरोक्त, मायका – मौहल्ला कायस्थ वाडा, देवबंद, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, हाल – किशन नगर एक्सटेंशन, सिरमोर मार्ग, देहरादून

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर