हरिद्वार पुलिस ने चाइनीज मांझे पर कसी नकेल, सख्त कार्रवाई की चेतावनी
हरिद्वार कोतवाली नगर पुलिस ने चाइनीज मांझे के खतरों को देखते हुए सख्त रुख अपनाया है।
पुलिस ने चौकी से शहरी क्षेत्रों में अनाउंसमेंट कर आमजन को जागरूक किया और पब्लिक मीटिंग आयोजित कर लोगों को इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी।
पुलिस का कहना है कि चाइनीज मांझा न सिर्फ लोगों की जान के लिए खतरा बन रहा है बल्कि इससे पक्षियों और बिजली की लाइनों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
इस अभियान के तहत पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचने और खरीदने वालों को कड़ी हिदायत दी है। साथ ही, आम नागरिकों से अपील की गई है कि अगर कहीं भी अवैध रूप से चाइनीज मांझा बिकता हुआ दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
हरिद्वार पुलिस ने साफ कर दिया है कि जो भी इस प्रतिबंधित मांझे की बिक्री या उपयोग करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर