राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता आर पी जोशी ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया, कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आगामी द्विवार्षिक अधिवेशन हेतु शासन के कार्मिक अनुभाग द्वारा दिनांक 21 एवं 22 फरवरी 2025 हेतु दो दिनों का विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत कर दिया गया है ।

प्रदेश प्रवक्ता के अनुसार परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन आगामी 22 फरवरी 2025 को नगर निगम देहरादून के सभागार में होना सुनिश्चित हुआ है, जिस हेतु परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे एवं प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट द्वारा श्री आनंद वर्धन ,अपर मुख्य सचिव कार्मिक विभाग से उक्त अधिवेशन में प्रतिभाग करने वाले पदाधिकारियों/सदस्यों हेतु दो दिनों का विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करने की मांग की गई थी, जिस पर आज शासन द्वारा अधिवेशन में प्रतिभाग करने वाले पदाधिकारियों/सदस्यों हेतु दो दिवसीय विशेष आकस्मिक अवकाश दिए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं ।

More Stories
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने कल स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश
बड़ी खबर : उत्तराखंड में पुनः टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का किया गया रेस्क्यू , मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश राहत एवं बचाव कार्यों में न बरती जाए किसी प्रकार की शिथिलता
Unlocking the Pharaoh’s Fortune: Top 5 Ancient Egypt Themed Slots of All Time