थाना रायपुर
दिनांक 06/02/2025 को श्री राजेश ममगाई, प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून द्वारा थाना रायपुर में लिखित तहरीर देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उत्तराखंड वाले नाम के पोर्टल के संचालक द्वारा उत्तराखंड में आयोजित 38 वे राष्ट्रीय खेलों के Logo के साथ माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार की फोटो लगाते हुए “उत्तराखंड में हो रहे राष्ट्रीय खेलों में फिक्सिंग और भ्रष्टाचार का खेल, लाखों में बेचे जा रहे पदक” शीर्षक से झूठी व भ्रामक खबर प्रकाशित/प्रसारित करने, जिससे प्रतिस्पर्धा में आए खिलाड़ियों एवं उनके समर्थको के साथ संपूर्ण भारत के राज्यों में उत्तराखंड राज्य की छवि को धूमिल करने का प्रयास करने के संबंध में तहरीर दी गयी।
वादी द्वारा दी गई उक्त तहरीर के आधार पर उत्तराखंड वाले नाम के पोर्टल के संचालक के विरुद्ध थाना रायपुर में मु०अ०सं०- 39/25 धारा 353(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही*
प्रकरण की गंभीरता की दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में टीम द्वारा साईबर सैल की सहायता से *उत्तराखण्ड वाले* पेज को संचालित करने वाले व्यक्ति के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो उत्तराखण्ड वाले पेज को अंकुश चौहान निवासी ग्राम जणगी पो0ओ0 ओखलाखल, थाना लम्बगांव जनपद टिहरी गढवाल, हॉल निवासी प्लैट न0 150ए, न्यू पालम विहार, थाना पालम विहार, गुडगाव द्वारा संचालित करना पाया गया। अंकुश चौहान के संबंध में जानकारी करने पर उसका विगत 20-25 वर्षों से अपने परिवार के साथ गुड़गांव में न्यू पालम विहार नाम की कॉलोनी में रहने की जानकारी मिली, जिस पर एक टीम को गुड़गांव रवाना किया गया, जिसके द्वारा अभियुक्त अंकुश चौहान को आवश्यक पूछताछ हेतु देहरादून लाया गया। अभियुक्त से थाना रायपुर पर घटना के सम्बंध में जानकारी करने का प्रयास करने पर अभियुक्त अंकुश चौहान द्वारा विवेचना में सहयोग न करते हुए धारा 35(3)BNSS का नोटिस तामील करने से स्पष्ट मना किया गया, जिस पर अभियुक्त अंकुश चौहान उपरोक्त को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
अंकुश चौहान निवासी ग्राम जणगी पो0ओ0 ओखला, थाना लम्बगांव जनपद टिहरी गढवाल, हॉल निवासी प्लैट न0 150ए, न्यू पालम विहार, थाना पालम विहार, गुडगांव

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर