एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने स्टेडियम के सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया। SSP मीणा ने नशे की तस्करी के खिलाफ कठोर कदम उठाने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
उनके द्वारा किये कार्यो की मासिक अपराध गोष्ठी में समीक्षा की गई ड्रग–फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने की दिशा में सभी थाना/चौकी व एसओजी प्रभारी को कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
नशे के तस्करों की तोड़ें चैन
सभी सम्बन्धितों को निर्देशित किया कि नशे के तस्करों की तस्करी चैन को तोड़ें और इसके नेटवर्क का पर्दाफाश करें। कार्यवाही केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं होनी चाहिए।सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें NDPS और आबकारी अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें और अपराधियों को सजा दिलवाने के लिए सख्त कदम उठाएं।
ANTF की सक्रियता बढ़ाएं ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) को आदेश दिया गया कि वे सक्रिय रूप से कार्य करें और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को पकड़ने में कोई कसर न छोड़ें।
पुरुस्कृत एवं लाइन हाजिर की कार्यवाही SSP ने कहा कि जो पुलिसकर्मी NDPS अधिनियम और नशे की तस्करी के खिलाफ अच्छी कार्यवाही करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। परन्तु लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही भी की जाएगी।
इसी क्रम में अच्छा कार्य करने वाले 04 अधिकारियों को SSI दीपक बिष्ट लालकुंआ, SSI मनोज नयाल कोतवाली रामनगर, SI गगनदीप थाना भीमताल, SI मनोज कुमार चौकी इंचार्ज खेड़ा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
वहीं 8 उप निरीक्षकों और 02 कांस्टेबल को अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर उ0नि0 बबीता थाना हल्द्वानी, उनि श्याम सिंह बोरा थाना हल्द्वानी, उ0नि प्रवीण कुमार प्रभारी चौकी मेडिकल, थाना हल्द्वानी, उनि विजय कुमार प्रभारी चौकी हीरानगर, थाना हल्द्वानी, उनि जगदीप सिंह नेगी प्रभारी चौकी टी०पी०नगर, थाना हल्द्वानी उनि भुवन सिंह राणा प्रभारी चौकी मंडी, थाना हल्द्वानी उनि देवेंद्र सिंह राणा प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव उनि रमेश चंद्र पंत प्रभारी चौकी कोटाबाग, थाना कालाढूंगी ANTF के का0 अरविंद कार्की और कांस्टेबल नवीन कुमार को फटकार लगाते हुए लाईन हाजिर किया गया है

More Stories
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने कल स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश
बड़ी खबर : उत्तराखंड में पुनः टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का किया गया रेस्क्यू , मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश राहत एवं बचाव कार्यों में न बरती जाए किसी प्रकार की शिथिलता
Unlocking the Pharaoh’s Fortune: Top 5 Ancient Egypt Themed Slots of All Time