थाना क्लेमेंटाउन
दिनांक 22/01/25 को वाजिद पुत्र इकबाल नि० C-3 ओगल भट्टा, थाना क्लेमेंटाउन, जनपद देहरादून ने थाना क्लेमेंटाउन में आकर सूचना दी कि उनकी 04 वर्षीय पुत्री मुस्कान घर से पास की दुकान से सामान लेने गयी थी, जो सामान लेकर वापस घर नहीं लौटी, जिसको उनके द्वारा काफी तलाश किया गया परन्तु बच्ची के सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं मिल पाय़ी। सूचना पर गुमशुदा बालिका की तलाश हेतु तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थानों को सूचना प्रसारित की गयी।
नाबालिक बालिका के अचानक गुम होने तथा मामले की संवेदनशीलता को दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थानाध्यक्ष क्लेमनटाउन द्वारा गुमशुदा बालिका की सकुशल बरामदगी हेतु तत्काल टीम गठित कर थाना क्षेत्र में रवाना की गई। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही तथा अथक प्रयासो से पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालिका को ग्रफिक एरा यूनिवर्सिटी के पास से सकुशल बरामद करते हुए उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
बच्ची की बरामदगी हेतु पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व प्रयासों की परिजनों द्वारा प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

More Stories
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने कल स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश
बड़ी खबर : उत्तराखंड में पुनः टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का किया गया रेस्क्यू , मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश राहत एवं बचाव कार्यों में न बरती जाए किसी प्रकार की शिथिलता
Unlocking the Pharaoh’s Fortune: Top 5 Ancient Egypt Themed Slots of All Time