लखनऊ से देहरादून आते समय बरेली से पहले वंदेभारत ट्रेन के आगे एक जानवर आ गया। दोनों की टक्कर से ट्रेन के आगे का हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। दून पहुंचने के बाद ट्रेन की मरम्मत की गई।
बृहस्पतिवार को वंदेभारत ट्रेन सुबह 5:15 बजे लखनऊ से देहरादून के लिए रवाना हुई थी। बरेली जंक्शन पहुंचने से पूर्व ट्रेन के आगे एक जानवर आ गया। ट्रेन काफी रफ्तार से चल रही थी। जानवर ट्रेन के आगे की तरफ से नीचे घुस गया। इसमें ट्रेन की नोज छतिग्रस्त हो गई। हालांकि, ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है। वह समय पर ही देहरादून पहुंची है। देहरादून रेलवे स्टेशन के कार्यकारी अधीक्षक विपुल नौटियाल ने बताया कि ट्रेन के देहरादून पहुंचने के बाद तकनीशियन की टीम ने जांच की है। फिलहाल ट्रेन के आगे के हिस्से की मरम्मत की गई है।
डिविजनल रेलवे मैनेजर राजकुमार ने बृहस्पतिवार को देहरादून पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने सभी कोच को गाइड भी किया।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर