राज्य के सात जिलों में मतदाता-लिंगानुपात (इलेक्टर जेंडर रेशियो) घट गया है। चार जिलों में बढ़ गया है, जबकि तीन जिलों में इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रदेश में पिछले साल यह अनुपात 930 था, जो इस साल बढ़कर 931 पर पहुंच गया है।

चमोली में 947 से घटकर 942, रुद्रप्रयाग में 1,012 से घटकर 1,008, टिहरी में 942 से घटकर 941, पौड़ी में 952 से घटकर 946, पिथौरागढ़ में 989 से घटकर 983, अल्मोड़ा में 948 से घटकर 945 और ऊधमसिंह नगर में 930 से घटकर 929 हो गया है।
वहीं, देहरादून में 923 से बढ़कर 926, हरिद्वार में 891 से बढ़कर 894, नैनीताल में 924 से बढ़कर 927 हो गया है। चंपावत (914), बागेश्वर (967) और चमोली (961) के मतदाता-लिंगानुपात में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

More Stories
तैयारियों को लेकर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिये आवश्यक निर्देश, मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री धामी ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का किया सम्मान, 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था–सीएम