उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। इस वर्ष की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक जारी रहेंगी।

बोर्ड कार्यालय सभागार में शनिवार को आयोजित परीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता सभापति एसबी जोशी ने की, जिसमें परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का खुलासा किया गया।
बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 49 एकल और 1196 मिश्रित केंद्र शामिल हैं। कुल 2,23,403 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे, जिसमें 1,13,690 हाईस्कूल और 1,09,713 इंटरमीडिएट के छात्र शामिल होंगे।
शिक्षा परिषद ने सभी परीक्षार्थियों के लिए तैयारी शुरू करने की सलाह दी है और परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने का दावा किया है।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर