रूद्रपुर, – जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद अन्तर्गत सुबह के समय मध्यम घना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
जिलाधिकारी ने शीतलहर के दृष्टिगत जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं हेतु 03 जनवरी से 14 जनवरी 2025 तक अवकाश घोषित किया हैं। उन्होने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों की आंगनबाड़ी कर्मी पोषाहार वितरण एवं अन्य विभागीय कार्य यथावत करती रहेगीं। आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्राविधानों का उलंघन माना जायेगा।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर