बारिश के चलते राना चट्टी, दागुडगांव निषणी सड़क से होते हुए मलबा और पानी राना गांव के कई घरों से होकर यमुनोत्री हाईवे पर फैल गया।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने फिर करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित आसपास के गीठ पट्टी के 12 गांवों में भारी बारिश हुई। इसके चलते यमुनोत्री धाम के पड़ाव राना चट्टी, राना गांव में भारी मलबा और पानी लोगों के घरों और होटलों में घुस गया। वहीं, यमुनोत्री हाईवे पर भी भारी मात्रा में मलबा फैल गया।
स्थानीय निवासी होटल व्यवसाई मुकेश चौहान ने बताया कि बारिश के चलते राना चट्टी, दागुडगांव निषणी सड़क से होते हुए मलबा और पानी राना गांव के कई घरों से होकर यमुनोत्री हाईवे पर फैल गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से सड़कों पर आ गए।
जेसीबी मशीन से पानी को बस्ती से खड्ड की ओर मोड़ने का काम शुरू कर दिया है। बताया कि सड़क निर्माण कार्य एजेंसी की लापरवाही से पहले भी कई बार पानी व मलबा घरों और होटलों के साथ ही हाईवे तक पहुंचा था।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर