कुमार विश्वास ने कहा कि धर्मनगरी में आना सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि यहां कण-कण में भगवान के अंश समाहित हैं। ध्यान योग और आध्यात्म की ऊर्जा से मिलने वाली शक्ति ही ईश्वर का बोध कराती है।
श्यामपुर स्थित नीलेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को सिंगर व रैपर हनी सिंह और साहित्यकार डॉ. कुमार विश्वास ने पूजा-अर्चना की। सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचे बॉलीवुड सिंगर और कवि डॉ. कुमार विश्वास के पहुंचने की सूचना पर कई लोग जा पहुंचे
हनी सिंह ने कहा कि हाल ही में उनकी एक डाक्यूमेंट्री आने वाली है। इसमें उनके जीवन पर आधारित तमाम तथ्य हैं। वहीं, कुमार विश्वास ने कहा कि धर्मनगरी में आना सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि यहां कण-कण में भगवान के अंश समाहित हैं। ध्यान योग और आध्यात्म की ऊर्जा से मिलने वाली शक्ति ही ईश्वर का बोध कराती है।
पूजन अनुष्ठान में कुमार विश्वास ने भगवान शिव की स्तुति अपने स्वर में की। उन्होंने महादेव के परिसर को पूरे भक्तिमय माहौल में करने का भरपूर प्रयास किया। वहीं, हनी सिंह ने भी प्रशंसकों के प्रति अपनी अभिव्यक्ति दी। उन्होंने नीलेश्वर महादेव मंदिर के प्रति अपनी आस्था को भी व्यक्त किया। कहा कि वह पहले यहां पर कई बार रात्रिकाल में पूजा अर्चना कर चुके हैं। दोनों कलाकारों ने धर्म और आस्था में प्रचार प्रसार या बयान को वर्जित बताया।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर