कार्यवाही जारी
यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 228 युवाओं के विरुद्ध दून पुलिस ने की चालानी कार्यवाही

सभी 228 युवाओं के परिजनों से वार्ता कर उन्हें युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए किया प्रेरित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक : 16-12-24 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 104, रेश ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग में 02, ड्रंक एंड ड्राइव में 02, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने में 03 तथा यातायात नियमो का उल्लंघन में 117 कुल 228 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।
इस दौरान सभी 228 युवाओं के परिजनों से पुलिस द्वारा फोन पर वार्ता कर उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अपने नौनिहालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर