September 23, 2026

यहां गुस्‍साए पति ने तमंचे से फायर कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी, जाने पूरी खबर

रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से लगे अमसारी में एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी, घटना के बाद से फरार है। बताया जा रहा है कि महिला रुद्रप्रयाग में अपनी माता की सहेली के घर पर रह रही थी

शनिवार को उसका पति पहुंचा और अपनी पत्नी को गोली मार दी। रुद्रप्रयाग में गोली मारकर हत्या की यह पहली वारदात है। मृतका का ससुराल दिल्ली है। बताया जा रहा कि वह 15 दिन पूर्व रुद्रप्रयाग पहुंची थी।

मृतका की मां, बसुकेदार अस्पताल में सफाई कर्मचारी तैनात है। जिस कारण वह अपनी मां की सहेली के घर पर किराए पर रह रही थी। बताया जा रहा कि शनिवार को महिला का पति पहुंचा। इस दौरान महिला ने नाश्ता भी बनाया। इसके बाद संभवतः दोनों में किसी बात को लेकर बोलचाल हु। दोपहर करीब 12.30 महिला के पति ने उस पर तमंचे से फायर कर दी। तब, महिला किचन में थी।

You may have missed