देहरादून -:जनपद के शहरी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा कार्य निरंतर गतिमान हैं. उपजिलाधिकारी/ नोडल अधिकारी कुमकुम जोशी द्वारा डीएम के निर्देश के क्रम में सड़क सुधारीकरण कार्यों को धरातल पर उतारने हेतु निरंतर फील्ड विजिट की जा रहीं हैं, सड़क सुधारीकरण, स्पीड ब्रेकर एवं ज़ेबरा क्रॉसिंग का कार्य तेजी से गतिमान है ।जिलाधिकारी स्वयं सड़क सुरक्षा कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं ।
ओएनजीसी चौक का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा न्यू कैंट रोड पर चिन्हित पांच स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं। दिलाराम चौक पर जेब्रा क्रॉसिंग पेंट का कार्य चल रहा है। वर्षो बाद राजपुर रोड डिवाईडर का काम हो गया शुरू, जहां से देर रात हुड़दंगियों के वाहन क्रास ओवर किया करते थे। जिलाधिकारी ने सड़क सुधारीकरण कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर