कोतवाली कैंट
दिनांक 16/11/2024 की रात्री कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली कैंट को सूचना मिली की अनारवाला क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल सवार लड़कों ने ऋषि रावत की दुकान के सामने हवाई फायरिंग की है। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी सर्किट हाउस मय पुलिस बल के तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे पर उक्त दोनो लड़के पुलिस के पहुचने से पूर्व ही मौके से फरार हो गए थे।
सार्वजनिक स्थान पर हुई फायरिंग की घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा थाना कैंट पर अलग-अलग टीमें गठित की गई, गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन करते हुए आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, तथा दिनांक 18/11/2024 को मुखबीर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त देवाशीष शर्मा उर्फ देवाशीष बजरंगी पुत्र अनिल कुमार निवासी म0न0 – 53, लेन न0 2, गढवाली कालोनी, थाना रायपुर, उम्र 19 वर्ष को एक अवैध पिस्टल तथा 02 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध थाना कैंट पर मु0अ0स0 227/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पजीकृत किया गया, अभियुक्त को आज मा० न्यायालय मे पेश कर जेल भेजा गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके दोस्त सनी उर्फ लक्ष्य राजपूत का ऋषि रावत नाम के युवक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसकी जानकारी होने पर अभियुक्त द्वारा अपने साथी सनी के साथ ऋषि रावत की दुकान के बाहर जाकर उसे डराने की नीयत से हवाई फायर किया गया और मौके से फरार हो गया। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में थाना रायपुर में हत्या के प्रयास के अभियोग पंजीकृत हुआ था, जिसमे अभियुक्त जेल जा चुका है।
*अभियुक्त का नाम पता*
देवाशीष शर्मा उर्फ देवाशीष बजरंगी पुत्र अनिल कुमार निवासी 53 लेन न0 2 गढवाली कालोनी, थाना रायपुर, उम्र 19 वर्ष
*बरामद माल*–
1- एक अवैध पिस्टल 7.65 mm
2- 02 जिन्दा कारतूस
*आपराधिक इतिहास*
1- मु०अ०सं०- 68/2024 धारा 307 ipc, थाना रायपुर, देहरादून
*पुलिस टीम*
1- व०उ०नि० कुलवंत सिंह जलाल, कोतवाली कैंट
2- उ०नि० मोहन सिंह नेगी, चौकी प्रभारी सर्किट हाउस
3- उ०नि० राकेश पवार
4- का0 महावीर पाण्डे
5- का0 गौरव
6- कां0 दीपक कुमार

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर