पौड़ी जनपद के कोटद्वार निवासी उजागर सिंह पुंडीर की शिकायती पर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर अमित रावत व अविनाश चमोली नाम के दो व्यक्तियों गिरफ्तार कर लिया है दोनों शातिर ठगों ने उनसे ओएनजीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर 01 लाख 72 हजार रुपये की ठगी की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने फरार व ईनामी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। दोनों अभियुक्त लगातार अपने ठिकाने बदल कर गिरफ्तारी से बचने में कामयाब हो रहे थे
। एसएसपी पौड़ी ने दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर पाँच-पाँच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया। शातिर अपराधियों द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर कई अभ्यर्थियों को फर्जी नियुक्ति पत्र दिये गये थे। जिसके पश्चात अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज होने पर पौड़ी पुलिस लगातार इनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत थी। वही पौड़ी पुलिस ने दोनों साथियों को आखिरकार देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है एसएससी पौड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक 19 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर