विकासखंड कोट के कोट गांव के समीप एक गुलदार के शावक के मृत अवस्था में पाए जाने पर गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन में ग्राम प्रधान कोट रीना देवी द्वारा सूचना पर वन विभाग को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार के शावक के शव को कब्जे में लेकर उसे नागदेव रेंज पौड़ी लाया गया।
गांव के समीप पर गुलदार का शावक मृत अवस्था में मिला। जिसकी सूचना उनके द्वारा ग्राम प्रधान को दी गई। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार के शावक के शव को रेस्क्यू कर नागदेव रेंज पौड़ी लाया गया। रेंजर दिनेश नौटियाल ने बताया कि गुलदार के शावक की आयु लगभग 1 साल है। प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष में गुलदार के शावक का मृत होना प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम के बाद ही गुलदार के शावक के मृत होने के कारणों का पता चल पाएगा।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर