कालाढूंगी। हल्द्वानी-रामनगर स्टेट हाईवे पर कालाढूंगी स्थित बौर पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग को चपेट में ले लिया और 20 मीटर तक घसीट ले गया। इससे बुजुर्ग के सिर के चीथड़े उड़ गए। शनिवार दोपहर 12:30 बजे खीमानंद जोशी उर्फ ख्याली दत्त (65) बौर पुल के पास बाइक से कालाढूंगी की ओर जा रहे थे।
पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। ट्रक चालक को हादसे का पता ही नहीं चला और वह करीब 20 मीटर तक खीमानंद को बाइक समेत घसीटता चला गया। इससे उनके सिर के चीथड़े उड़ गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर ट्रक को रुकवाया और चालक को पकड़ा। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने
शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए यातायात बहाल कराया। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के दो पुत्र हैं। एक पुत्र सैन्यकर्मी है जबकि दूसरा आंचल दुग्ध चिलिंग प्लांट में कार्यरत है। थानाध्यक्ष जोशी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर