चमोली के देवाल में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। देवाल बाजार के पास एक कार अनियंत्रित होकर गदेरे में गिर गई। इस दाैरान चालक की माैके पर माैत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कार चालक रणजीत सिंह निवासी इच्छोली गांव अपने घर जा रहा था। बाजार से आगे जाते ही कार होकर सड़क से 75 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।
इच्छोली के पूर्व प्रधान नरेन्द्र बिष्ट ने बताया कि घटना से गांव में शोक की लहर है। इधर, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से निकाला। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर