रुद्रपुर। नेशनल हाईवे 74 पर बाइक और स्कूटी के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार रिटायर्ड पीएसी कर्मी के बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के अनुसार किच्छा हाईवे पर डायनेमिक गार्डन सिटी में रिटायर्ड पीएसी कर्मी जयराम अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका इकलौता बेटा नरेंद्र कुमार (28) घर पर ही परचून की दुकान चलाता था। शुक्रवार की रात नरेंद्र बाइक से रुद्रपुर की ओर से घर आ रहा था। कट से हाईवे पार करते समय नरेंद्र की बाइक पर किच्छा से तेजी से आई स्कूटी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद नरेंद्र और स्कूटी सवार पवन निवासी आवास विकास सड़क पर गिर गए
आनन-फानन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां नरेंद्र की मृत्यु हो गई। पवन को निजी अस्पताल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। नरेंद्र की तीन साल पहले शादी हुई थी और उसकी एक साल की बेटी है। एसपी ट्रैफिक मनोज कत्याल ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। इस मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इस क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा
श्रद्धा, सुरक्षा और सुगमता के उत्कृष्ट समन्वय से सफलतापूर्वक संचालित हो रही है कांवड़ यात्रा, 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार से अधिक शिवभक्त अब तक लौटे चुके हैं सकुशल
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹1967 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति