किच्छा में बजाज कंपनी के कर्मचारी की हत्या कर शव रामेश्वरपुर में शहीद स्मारक से रुद्रपुर जाने वाली सड़क पर फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है
किच्छा में बजाज कंपनी के कर्मचारी की हत्या कर शव रामेश्वरपुर में शहीद स्मारक से रुद्रपुर जाने वाली सड़क पर फेंक दिया गया। उसके सिर पर चोटों के निशान पाए गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने एक महिला को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार देवलचौड़ हल्द्वानी निवासी नीरज पंत (35) सिडकुल पंतनगर स्थित बजाज कंपनी में काम करता था। वह रोजाना की तरह बीते 28 अक्तूबर की शाम हल्दुचौड में बाइक खड़ी कर कंपनी की बस से कंपनी आया था। लेकिन कंपनी में उसने पंच नहीं किया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा था। परिजनों ने उसकी खोजबीन की थी, मगर पता नहीं चल पाया था। इधर बृहस्पतिवार को उसका शव रामेश्वरपुर गंगापुर रोड पर मिला था। उसके सिर पर चोटों के निशान मिले। जब पुलिस ने बजाज कंपनी से लेकर रुद्रपुर शहर तक कैमरे खंगाले तो पता चला कि नीरज नैनीताल रोड स्थित बार में गया था। इसके बाद वह रात को एक बजे डीडी चौक पर दिखाई दिया था। पौना घंटे बाद वह ई-रिक्शा पर बैठकर किच्छा बाईपास रोड पर जाता दिख रहा है। श्याम टाकीज तिराहे पर एक महिला भी वाहन में बैठती है। सुनसान जगह होने पर ये सड़क रात में कम इस्तेमाल होती है।
उधर सूचना पर एसपी क्राइम मनोज कत्याल, सीओ बहादुर सिंह चौहान, कोतवाल धीरेंद्र कुमार समेत पुलिस दल मौके पर पहुंच गए थे। एसपी क्राइम कत्याल ने बताया कि युवक की हत्या की गई है। मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर