पल्टन बाजार से धामावाला तक मुख्य 15 स्थानों पर 22 सी०सी०टी०वी० कैमरो के साथ IP Public Adress system with 15 outdoor speaker उपकरणो के 5,03,860/धनराशि निर्गत की।
इससे पूर्व डीएम ने पल्टन बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु पुलिस विभाग को 12 लाख की धनराशि की थी निर्गत
प्रथम चरण में चिन्हित 15 स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे 22 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे
बाजार में व्यापारियों महिलाओं, आगन्तुकों की सुरक्षा की दृष्टिगत डीएम ने निरीक्षण के दौरान दिए थे सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश
देहरादून दिनांक 30 अक्टूबर 2024, जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद देहरादून के अन्तर्गत पल्टन बाजार से धामावाला तक मुख्य 15 स्थानों पर 22 सी०सी०टी०वी० कैमरो के साथ IP Public Adress system with 15 outdoor speaker मय सहवर्ती उपकरणो के अधिष्ठापित किए जाने हेतु मु0-5,03,860/- (पांच लाख तीन हजार आठ सौ साठ रूपये मात्र) की धनराशि का चैक संख्या-000810 के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को प्रेषित किया गया है।
इससे पूर्व डीएम ने पल्टन बाजार में व्यापारियों एवं महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टिगत व्यापारियों द्वारा लंबे समय से सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की जा रही थी जिसके लिए जिलाधिकारी ने पूर्व में लगभग 12 लाख की धनराशि निर्गत की थी। अब पर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। पुलिस विभाग से प्रस्ताव प्रस्तुत होते ही जिलाधिकारी ने रुपए 1205606 मात्र की धनराशि जारी कर दी गई थी।
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर
मोदी मैदान में बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, 23.32 करोड़ की लागत को मिली मंजूरी