प्रदेश के जनगणना मंत्री डॉ0 प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में जनगणना विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
मंत्री ने कहा कि कभी भी जनगणना के संकेत केन्द्र से मिल सकते हैं जिसके लिए हमें तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि जनगणना से सम्बन्धित अपनी सम्पूर्ण तैयारी रखें। उन्होंने कहा कि 2021 में कोविड के कारण जनगणना नहीं हो पाई थी, लेकिन आने वाले कुछ समय में जनगणना के आदेश मिल सकते हैं
मंत्री ने कहा कि जनगणना दो तरह से की जाती रही है, जिसमें पहले दौर में मकानों की स्थिति और उनकी गणना की जाती है जबकि दूसरे दौर में व्यक्तियों की गणना की जाती है। उन्होंने कहा कि जैसा ही केन्द्र से आदेश प्राप्त होंगे हमारा विभाग जनगणना के कार्य में सक्रिय हो जायेगा।
बैठक में सचिव जनगणना, दीपक कुमार, डॉयरेक्टर जनगणना, ईवा आशीष श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर
मोदी मैदान में बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, 23.32 करोड़ की लागत को मिली मंजूरी