उत्तरी हरिद्वार में एक खोखे के अंदर मांस पकाने के मामले में तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों ने खोखा स्वामी की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए एक सिक्योरिटी गार्ड को भी डंडों से पीटा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोखा स्वामी को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के तहत चालान कर दिया गया है।
बृहस्पतिवार को हरिद्वार-ऋषिकेश राजमार्ग पर सर्वानंद गंगा घाट के सामने एक खोखे में मांस बनाने की जानकारी किसी ने तीर्थ पुरोहित समाज से जुड़े लोगों को दी। इसके बाद तीर्थ पुरोहित एकत्र होकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मांस मिलने पर खोखा स्वामी की पिटाई शुरू कर दी।
बीच बचाव करने पहुंचे बिजली घर के सिक्योरिटी गार्ड को भी पीट दिया। उस पर डंडे से हमला कर दिया। हमला होने पर सिक्योरिटी गार्ड भाग निकला। इसके बाद लोगों ने खोखा स्वामी को पीटा। खोखे में तोड़फोड़ कर दी गई।
हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खोखा स्वामी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि खोखा स्वामी नॉनवेज खा रहा था। नॉनवेज वहां बनाया गया या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस एक्ट में खोखा स्वामी का चालान किया गया है

More Stories
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर